साफ नीयत सही विकास
सागर विधानसभा क्षेत्र में विगत 10 वर्षो में किये गये कुछ प्रमुख कार्य

स्मार्ट सिटी अंतर्गत

  • सागर स्मार्ट सिटी अंतर्गत डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय रोड का पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण
  • हमारे सागर नगर में चारो तरफ स्मार्ट सिटी अंतर्गत सुव्यवस्थित चौड़ी सड़को का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, साथ ही स्ट्रीट लाईट, डिवाईर, रोड के दोनो तरफ पाथवे सहित वृक्षारोपण एवं व्यवस्थित नाली निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। शीघ्र ही इन सड़कों के निर्माण पूर्ण होने के साथ ही स्वच्छ, सुन्दर एवं एक नये सागर की तस्वीर आपके होगी।
  • ऐलीवेटेड कॉरीडोर का निर्माण। चकराघाट से शुरू होकर तीन मढ़िया तक। लागत राशि 89.84 करोड
  • स्मार्ट सिटी अंतर्गत शहर की प्रमुख सड़कों का निर्माण जैसे तिली से लेकर सिविल लाईन-कन्या महाविद्यालय, कटरा के चारों ओर आदि लगभग राशि रू. 79.00 करोड़ की लागत से।
  • संजय ड्राईव रोड-चैतन्य हॉस्पिटल से कनेरादेव तक सड़क निर्माण।
  • मोतीनगर थाना चौहारा से भाग्योदय अस्पताल खुरई रोड तक सी.सी रोड का निर्माण कार्य एवं पेवर ब्लाक कार्य। लागत 2.80 करोड
  • मोतीनगर तिगड्डा से सागर सरोज होटल तक रींग रोड निर्माण कार्य।
  • राशि रू. 100 करोड की लागत से सागर तालाब के डी-सिल्टिंग (सौन्दर्यीकरण एवं गहरीकरण) का कार्य।
  • स्मार्ट सिटी अंतर्गत शहर में मुख्य पार्को में चन्द्रा पार्क, मधुकरशाह पार्क एवं डॉ. हरिसिंह गौर पार्क का स्मार्ट पार्क का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण।
  • अमृत योजनांतर्गत शहर के मध्य में लोगों को सुविधायें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण शहर के लिये गौरव है।
  • अटल पार्क परिसर में लाईट एवं साउण्ड शो के माध्यम से बुंदेली गाथाओं का प्रदर्शन।
  • काकागंज संजय ड्राइव पर रानी झलकारी बाई ट्रेफिक पार्क का निर्माण।
  • परकोटा की दीवार का सौन्दर्यीकरण।
  • सागर शहर के विभिन्न चौराहों का सौन्दर्यीकरण।
  • लाखा बंजारा झील का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण। लाखा-बंजारा-झील कायाकल्प परियोजना के तहत झील में अलग-अलग फ्रंट पर चल रहे निर्माण कार्यों में बारिश के आने से पहले किए जाने वाले सभी निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं।
  • प्राचीन बावड़ी एवं कुओं का जीर्णाेद्धार जिनमें मॉडल स्कूल, लक्ष्मीपुरा चोपड़ा एवं अन्य चोपड़ा शामिल है। राशि रू. 3.74 करोड।
  • सागर स्मार्ट सिटी अंतर्गत ऐतिहासिक धरोहर लक्ष्मीपुरा चोपड़ा का जीर्णेद्धार एवं सौन्दर्यीकरण।
  • सागर शहर के सभी नालो का निर्माण एवं गहरीकरण।
  • सागर शहर के 48 वार्डो में पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने पर स्मार्ट सिटी अंतर्गत पार्क, स्मार्ट शौचालय एवं खेल के मैदानों का निर्माण कार्य कराया जायेगा।
  • स्मार्ट सिटी अंतर्गत वर्ककिंग वोमेन हॉस्टल का निर्माण।
  • स्मार्ट सिटी अंतर्गत फायर स्टेशन का निर्माण किया जायेगा।
  • स्मार्ट सिटी अंतर्गत शहर के सभी मुक्तिधाम में अद्योसंरचना सहित सौन्दर्यीकरण एवं अन्य निर्माण कार्य कराये।
  • सागर स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत नरयावलीनाका मुक्तिधाम मोतीनगर में विद्युत शवदाह गृह निर्माण।
  • स्मार्ट सिटी अंतर्गत सागर शहर के विभिन्न क्षेत्रांे में नमो उपवन का निर्माण कार्य प्रांरभ। सर्किट हाऊस क्र. 01 के बाहर प्रथम नमो उपवन का लोकार्पण किया गया।
  • हम सभी सागर वासी गौरवान्वित है कि देश के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिभा अटल पार्क में स्थापित की गई। वाजपेई जी की यह प्रतिमा देश की सबसे बड़ी और सबसे भारी प्रतिमा है, जो लगभग 30 फुट ऊँची है।
  • स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत ओल्ड आरटीओ कैम्पस कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण। यहाँ महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं जैसे सिक रूम, विजिटर्स रूम, बच्चों के लिए डे-केयर रूम, फुल फर्निश्ड सिंगल बेड व ट्रिपल बेड रूम, रेस्टोरेंट तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे आदि। जरूरतमंद महिलाओं को सर्वाेत्तम सुविधाएं यहां मिल सकेंगी।
  • विभिन्न स्थलों पर लगाए गए मनमोहक लाइटिंग सहित फाउंटेन, जलस्रोतों के संरक्षण के साथ ही शहर को स्वच्छ, सुंदर व आकर्षक बना रहे हैं।
  • सागर स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर में बनवाए गए ओपीडी रजिस्ट्रेशन एवं वेटिंग लॉबी का लोकार्पण
  • राजघाट रोड पर सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सर्वसुविधायुक्त पार्क एंड प्ले एरिया का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें करीब 250 मीटर लंबा वृहद पाथवे और ग्रीनरी तो रहेगी ही, साथ ही बच्चों को खेल सुविधाएं और युवाओं के लिए ओपन जिम भी रहेगा। इसमें बास्केटबॉल कोर्ट के अलावा पार्क में मैन रोड पर फूड जोन भी बनाया जा रहा है।
  • जिला अस्पताल परिसर में निर्मित हो रहे रैन बसेरा, दीनदयाल रसोई और ई-टिकटिंग सेंटर का निर्माण।
  • सागर संभाग की सबसे ऊंची बिल्डिंग ‘‘सागर कन्वेंशन सेंटर‘‘ के निर्माण।
  • स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत ओल्ड आरटीओ कैम्पस में शहर की सबसे बड़ी बिल्डिंग इनक्यूबेशन सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर।
  • ष्इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सुविधाएं पाकर सागर के खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा सागर को खेल सिटी के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से राष्ष्ट्रीय-अंतराष्ष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं सहित सिटी स्टेडियम एवं खेल परिसर में हो रहा निर्माण कार्य।
  • सिटी स्टेडियम में क्रिकेट ग्राउंड, इंडोर गेम्स एवं अन्य सुविधाओं बिल्डिंग, कैफेटेरिया, कमर्शियल शॉप्स, बॉलिंग मशीन रूम, मल्टीपल यूज वाले तीन बैडमिंटन कोर्ट, जूडो, मार्शल आर्ट्स रूम, शूटिंग रेंज, सिटिंग एरिया, मीडिया टेलीकास्ट रूम सहित टॉयलेट्स एवं स्टीम बाथ आदि सुविधाओं विस्तार का विस्तार। लागत राशि 13.21 करोड।
  • सागर स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत खेल परिसर में बन रहे हॉकी टर्फ मैदान में हो रही कॉम्पेक्शन देखी व यहां बन रहे एथलैटिक ट्रेक, वॉलीबॉल कोर्ट, मल्टीपल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, लॉन्ग जंप ट्रैक निर्माण। इन राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के मिलने से सागर शहर ही नहीं बल्कि आसपास के खिलाडियों के खेल में निपुणता आएगी और ओलम्पिक जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में सागर के खिलाड़ियों का चयन हो सकेगा।
  • जिला अस्पताल के ई-टिकिटिंग काउंटर का निर्माण। इसके साथ ही डॉक्टर्स के लिए भी यह सहायक होगा। मरीजों के रजिस्ट्रेशन से उन्हे पता रहेगा की आज उन्हे कितने व किन मरीजों का चेकअप करना है। जिससे वे क्रिटिकल कंडीसन के मरीजों को पहले देख समय का मैनेजमेंट कर सकेंगे।

विविध

  • मुख्यमंत्री राइज योजना के तहत एम.एल.बी. स्कूल का उन्नयन।
  • कल्याणी कामकाजी छात्रावास का निर्माण।
  • स्मार्ट सिटी अंतर्गत सागर शहर महिलाओ की सुविधा के लिए शी लाउन्ज का निर्माण।
  • डेयरी विस्थापन हेतु लगातार प्रयासरत इस हेतु भूमि का हस्तातंरण हो चुका है।
  • सागर शहर के मुख्य कटरा बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु फुटपाथ एवं मनुहारी व्यापारियों का विस्थापन की ओर सफलतम प्रयास।
  • स्मार्ट सिटी अंतर्गत सागर शहर में श्रेष्ठत्म व आधुनिक नवीन बस स्टेण्ड निर्माण हेतु राजघाट रोड पर पी.एच.ई. की भूमि आवंटित कराई।
  • पर्यटन की दृष्टि से ग्राम पथरिया में ईको पार्क का शुभारंभ।
  • मनोरंजन की दृष्टि से रिमझिरिया सागर मेें सिटी फॉरेस्ट का निर्माण कार्य प्रारंभ।
  • सागर में चिड़िया घर हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति।
  • सागर शहर में सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था हेतु 25 सिटी बसों की स्वीकृति।
  • नगर पालिक निगम की नवीन बिल्डिंग की स्वीकृति।

स्वास्थ्य

  • सागर में मल्टी सुपर स्पेशिटी हॉस्पिटल के निर्माण हेतु कलेक्टर के साथ लगातार सतत प्रयासरत।
  • जिला चिकित्सालय सागर के अपडेशन हेतु स्मार्ट सिटी से ई-टिकटिंग सेन्टर का निर्माण। जिसमें प्रत्येक मरीज की अपनी एक यूनिक आईडेनटिटी होगी, जिसमें मरीज के सारे टेस्टों का लेखा जोखा इसमें दे पायेगें।
  • बुन्देलखण्ड मेडीकल कॉलेज सागर के उन्नयन हेतु लगातार प्रयासरत। यहाँ हृदयरोगियों के लिये कैथलेब की स्वीकृति कराई।
  • सागर शहर के दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाने क उद्देश्य से नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सहयोग से एक वृहद केंप का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 दिव्यांगों का कृत्रिम अंग लगाकर नया जीवन प्रदान किया।
  • सागर शहर के मध्य क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करते हुये चमेली चौक स्थित पॉलीक्लीनिक का उन्नयन।
  • जिला चिकित्सालय में जनभागीदारी से लगभग राशि रू. 1.50 करोड़ से वार्डो का उन्नयन एवं प्रायवेट वार्डो का निर्माण, ट्रामा सेन्टर, आकस्मिक चिकित्सा इकाई, मेटरनिटी विंग, डेंगू के इलाज के लिए ब्लड सेपरेटर युनटि एवं डायलेसिस युनिट की शुरूआत।
  • स्वास्थ्य सुविधायें-विधायक निधि राशि रू. 55 लाख की लागत से दो बेसिक लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस बुन्देलखण्ड मेडीकल कॉलेज सागर को उपलब्ध कराई।
  • मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से विधायक निधि राशि रू. 55 लाख की लागत से एक एडवांस लाईफ सपोर्ट कार्डिक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई।

शिक्षा

  • उच्च शिक्षा हेतु राशि रू. 6.00 करोड़ की लागत से कन्या महाविद्यालय सागर के नवीन भवन का निर्माण किया जा चुका है एवं राशि रू. 10.00 के कार्य का शिलान्यास किया जा चुका है। इस प्रकार कन्या महाविद्यालय सागर के नवीन भवन राशि रू. 16.00 करोड का होगा। इसका नाम सागर की महान समाजसेवी यमुना ताई ठाकुर के नाम से होगा।
  • 12 करोड़ की लागत से मॉडल आई.टी.आई. का निर्माण।
  • ज्ञानोदय विद्यालय परिसर में 11 करोड़ की लागत से छात्रावास निर्माण।
  • 12 करोड़ की लागत से एक्सीलेंस स्कूल का जीर्णाेद्धार।
  • 12 करोड़ की लागत से दिव्यांगों हेतु एम.एल.बी. एवं एक्सीलेंस स्कूल परिसर में छात्रावास निर्माण।
  • पं.दीनदयाल उपाध्याय शास. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में बैरियर फ्री नवीन भवन का निर्माण कार्य। लागत 5 करोड 90 लाख

अद्योसंरचात्मक कार्य विकास

  • नेशनल हाईवे के अंतर्गत राशि रू. 70 करोड की लागत से शनिदेव मंदिर से लेहदरा नाका तक सी.सी. रोड एवं लेहदरा नाका से मोतीनगर चौराहे तक फोर लेन सड़क का निर्माण।
  • मोतीनगर चौराहे पर 14.35 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त महाकवि पद्माकर सभागार का निर्माण।
  • लेहदरा नाका से शनि मंदिर तक रोड निर्माण।
  • मोतीनगर से पथरिया तक 38 करोड़ की लागत से रिंग रोड निर्माण।
  • 24 घंटे 7 दिवस, पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य प्रगति रत।
  • घर के बेकार पानी को सीवर लाइन के माध्यम कार्य प्रगति रत।
  • सागर शहर के मुख्य बाजार कटरा से फल सब्जी व मनिहारी विक्रेताओं का विस्थापन।
  • डेरी विस्थापन हेतु टेंडर जारी।
  • नई गल्ला मंडी से R.O.B. तक सीसी रोड निर्माण।
  • शहर में सुगम यातायात बनाने की दृष्टि से खरई रोड पर सर्वसुविधायुक्त आचार्य विद्यासागर बस स्टेण्ड का निर्माण एवं भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की।

जनहितैशी कार्य

  • शहर के प्रत्येक वार्ड में मंगल भवन का निर्माण कार्य जारी।
  • विधायक निधि राशि रू. 35 लाख की लागत से नगर पालिक निगम सागर को दो शव वाहन उपलब्ध कराये।
  • सागर नगर के सभी वार्डों के अखाड़ों/व्यायाम शालाओं को विधायक निधि से जिम सामग्री उपलब्ध कराई।
  • सागर शहर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से पूरे शहर में 50 हजार पौधे लगाने की मुहिम छेड़ी। यह पौधे ट्री-गार्ड सहित लगाये जायेगे।
  • सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये हाथ ठेलो का पंजीयन अनिवार्य किया। प्रत्येक हाथ ठेले का पंजीयन कर, उन्हे उचित जगह पर विस्थापित करने की मुहिम चलाई।
  • सागर नगर में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बाघराज, कनेरादेव एवं मेनपानी क्षेत्र में लगभग 500 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त 5000 भवनों का निर्माण।
  • प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बी.एल.सी. योजनांतर्गत आवास निर्माण एवं कच्चें मकानों को पुननिर्मित हेतु लगभग दस हजार परिवारों को 2.5-2.5 लाख रू. की राशि प्रदाय।
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत अब तक लगभग 950 वर-वधुओं को वैवाहिक बंधन में बांधने का शुभ कार्य किया।
  • सागर शहर के प्रत्येक वार्ड में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निमार्ण।
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत सागर नगर के अनेक वृद्धजनों को अलग-अलग तीर्थ क्षेत्रों के दर्शनों का लाभ दिलाया।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत महिलाओं को धुएँ से मुक्त कराने वाली सरकार भाजपा सरकार महिलाओं
    स्वरोजगार-की-दिशा-में-एक-कदम
  • सागर में नवाचार के माध्यम से हम अपने युवाओं को उनके नए तरीकों से रोजगार उपलब्ध करा सकें। मेरी इस इच्छा के अनुरूप स्मार्ट सिटी सागर द्वारा इस योजना को मूर्त रूप देते हुये मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट स्थापित किया गया। इस प्लांट में वेस्ट मटेरियल का सदुपयोग सीमेंट, पेबर ब्लाक इत्यादि चीजों का निर्माण एवं सड़क निर्माण में किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि हम स्वसहायता समूह के माध्यम से हमारी महिलाओं और युवाओं को इस तरह के नए प्रकल्प रोशन जोड़ सकें और उन्हें खुद का रोजगार दे सकें।